मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। केसीटीसी कॉलेज के प्रो. संत साह को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज का नया प्राचार्य बनाया गया है। विवि ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। कॉलेज के पहले के प्राचार्य को टीपी वर्मा कॉलेज का प्राचार्य बनाकर भेजा गया था। प्रो. संत साह को तत्काल कॉलेज में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...