प्रो. संजय ने संभाला डीन का कार्यभार
वाराणसी, सितम्बर 23 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए डीन प्रो. संजय केस्कर ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। संस्थान की व्यवस्थाओं और कार्यों की जानकारी ली। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केस्कर इससे पहले एसआईसी मेडिकल कॉलेज बेलटोला, गुवाहाटी में तैनात थे। वह पश्चिम बंगाल के जोखा स्थित एसआईसी मेडिकल कॉलेज में भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. दीनानाथ, डॉ. प्रभाष डॉ. प्रशांत, डॉ. पंकज, संजीव शाही, प्रवीण कुमार सिंह, आलोक राय मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.