प्रो. शर्मा ने संविवि में शुरू किया दूसरा कार्यकाल
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय को वैश्विक ज्ञान का केंद्र बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने अभिनंदन किया। संस्कृत शिक्षक समिति के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच त्रिपुंड लगाकर कुलपति का सम्मान किया। कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि प्राच्य विद्या के इस प्राचीन केन्द्र के कुलपति के रूप में पुनः दायित्व मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल में विश्वविद्यालय की विरासत को संरक्षित करने के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक अकादमिक आवश्यकताओं से जोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.