बरेली, जुलाई 7 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित अनुप्रयुक्त दर्शन शास्त्र विज्ञान विभाग का अध्यक्ष संकायाध्यक्ष मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय प्रो. विजय बहादुर सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रो. त्रिलोचन शर्मा को व्यवसाय प्रबंधन विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षक समुदाय ने इस नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दोनों प्रोफेसरों ने इस नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है तथा विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। यह भी पढ़ें- प्रो. उपेंद्र कुमार पादप विज्ञान विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...