मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के हिन्दी के सह प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र नाथ मिश्र का निधन शुक्रवार को हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह अप्रैल में रिटायर होनेवाले थे। वह अपने पीछे तीन बेटी, एक बेटा और दामाद छोड़ गये हैं। वह विवि के सरकारी आवास में रहते थे। दोपहर तीन बजे आवास पर ही उनका निधन हुआ। उनके निधन पर हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रो. आशा, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा कुमारी, पूर्व डीन प्रो. सतीश कुमार राय, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. कल्याण कुमार झा, डॉ. सुशांत, डॉ. साक्षी शालिनी, डॉ. उज्ज्वल, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. संध्या पांडेय और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.