प्रो. वीना शीर्ष पांच फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल
नैनीताल, मई 30 -- भीमताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. वीना पांडे को विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों में स्थान मिला है। वह लंबे समय से जैव प्रौद्योगिकी और पादप विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रही हैं।प्रो. पांडे के नाम सैकड़ों शोध पत्र, पुस्तक अध्याय और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परियोजनाएं दर्ज हैं। उनकी इस वैश्विक रैंकिंग को उनकी शोध उपलब्धियों और अकादमिक योगदान का प्रमाण माना जा रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों और शोधार्थियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। प्रो. पांडे का मानना है कि इससे प्रदेश के युवा शोधार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.