वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के ईएनटी विभाग के प्रो. विश्वंभर सिंह नए अध्यक्ष होंगे। वह एक अक्तूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। अभी डॉ. सुशील अग्रवाल विभागाध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी ने प्रो. विश्वंभर सिंह को नई जिम्मेदारी दी है। प्रो. विश्वंभर सिंह ने कहा कि टीचिंग, ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट को व्यवस्थित करने का प्रयास रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...