प्रो. वासुदेव शरण की स्मृति में हुआ व्याख्यान
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। बीएचयू के कला इतिहास विभाग में शुक्रवार को प्रो. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यान के अंतर्गत 'भारतीय कला, संस्कृति के मर्मज्ञ वासुदेव शरण अग्रवाल और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय' विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लेखक और स्तंभकार कौशल किशोर थे। मुख्य अतिथि प्राचीन भारतीय इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. एमपी अहिरवार और भोजपुरी अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो. प्रभाकर सिंह रहे। अध्यक्षता प्रो. मारुति नंदन प्रसाद तिवारी और संयोजन प्रो. ज्योति रोहिल्ला राणा ने किया। कौशल किशोर ने आचार्य वासुदेव शरण अग्रवाल के कृतित्व और बनारस में उनके शुरुआती दिनों की चर्चा की। साथ ही लखनऊ में प्रो. राधाकुमुद मुखर्जी के निर्देशन में उनके शोधकार्य के बारे में भी बताया। धन्यवाद ज्ञापन कला इतिहास विभाग के आचार्य प्रो. निशांत ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.