वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के परिजनों ने सोमवार को आईएमस बीएचयू के निदेशक सहित कई अधिकारियों को दोबारा ई-मेल किया है। भतीजी ने ई-मेल में इलाज पर संतोष जताई है लेकिन बीएचयू से उनके मेडिकल जांच का ब्योरा भी मांगा है। उन्होंने लिखा है कि प्रो. लाहिड़ी के चेहरे और सिर पर प्रहार किए गए थे। हमारा उद्देश्य किसी भी आंतरिक चोट की संभावना को दूर करना था। कृपया पुष्टि करें कि यह जांच की गई है या नहीं। यदि की गई तो सामने क्या आया। ई-मेल में कहा गया है कि प्रो. लाहिड़ी के चेहरे पर चोट के निशान दर्शाते हैं कि हिंसक तरीके से कई बार मारा गया। हमारी पूर्व की मुलाकातों और वीडियो कॉल पर उन्हें देखने पर महसूस हुआ कि प्रो. लाहिड़ी के वाराणसी में निवास और अस्पताल से जुड़े रहने की इच्छा का सम्मान किया जा रहा ह...