प्रो. लवकुश मिश्रा बने सागर विवि के ईसी सदस्य नामित
आगरा, नवम्बर 4 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग के प्रो. लवकुश मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कार्य परिषद में अपना प्रतिनिधि नामित किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। प्रो. मिश्रा का नामांकन तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए किया गया है। वह मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में भूमिका निभाएंगे। उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज सिन्हा, बिहार के प्रो. रमन कुमार त्रिवेदी और गुजरात की प्रो. अध्या भारती सक्सेना को भी नामित किया है। इससे आगरा के उच्च शिक्ष जगत में खुशी की लहर है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.