प्रो. रीतेश साह को कुमाऊं विवि के कुलसचिव का कार्यभार
हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के प्राध्यापक प्रो. रीतेश साह को विश्वविद्यालय के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक, शैक्षणिक, शोध और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. साह ने इतिहास में पीएचडी और मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए किया है। उन्हें रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दो राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, यूजीसी, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद और उत्तराखंड सरकार की पांच शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। विश्वविद्यालय में वह जनसंपर्क अधिकारी, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अपर निदेशक, छात्र कल्याण के सहायक अधिष्ठाता, मिशन कर्मयोगी के नोडल अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.