प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। बेतवाती ट्रस्ट, झांसी की ओर से इविवि के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामकिशोर शर्मा और साहित्यकार डॉ. विजयानंदन को उनकी दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए सोमवार को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि झांसी के कमिश्नर डॉ. विमल कुमार दुबे, ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा अग्रवाल व सचिव सागर अग्रवाल ने अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न, अभिनंदन पत्र व धनराशि देकर वेतवेश्वर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...