प्रो. राजेश ग्रीवांस अधिकारी और प्रो. आनंद नोडल अधिकारी नामित
वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में प्रो. राजेश कुमार मिश्र ग्रीवांस अधिकारी बनाए गए हैं। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र को यह जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डीईएसएच-सांस्कृतिक संपदा और विरासत का विकास और संवर्धन योजना के अन्तर्गत विश्वविद्यालयों की सहभागिता के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर चौधरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.