प्रो. रजनीश पांडे बने कुविवि के कार्यवाहक कुलसचिव
नैनीताल, जुलाई 31 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. डीएस रावत की सहमति के आधार पर सहायक कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रो. पांडे ने कुलसचिव का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पूर्व कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति संबंधी पत्र के बाद कुलसचिव का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद उत्तरांचल राज्य विश्वविद्यालय (केंद्रीकृत) सेवा नियमावली, 2006 के प्रावधानों के तहत प्रो. रजनीश पांडे को अस्थायी व्यवस्था के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने मूल दायित्वों के साथ कुलसचिव का कार्य भी देखेंगे तथा इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.