प्रो. रजनीकांत बने उषा मार्टिन विवि के कुलपति
रांची, जुलाई 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं एफआरएससी से सम्मानित प्रो. रजनीकांत को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वे जम्मू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर रह चुके हैं और संघनित पदार्थ भौतिकी और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी उनके प्रमुख शोध क्षेत्र हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पोस्ट-डॉक्टोरल शोध कर चुके प्रो. रजनीकांत रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, लंदन के फैलो हैं। उन्हें आठ राष्ट्रीय और चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.