नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय के इतिहास में लगातार दो कार्यकाल तक कुलपति नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। प्रो. योगेश सिंह को दोबारा कुलपति नियुक्त करने को लेकर डीयू के शिक्षक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है। ज्ञात हो कि प्रो. सिंह ने वर्ष 2021 में डीयू के कुलपति का पदभार संभाला था। इसी वर्ष उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने लगभग एक दशक पुराने प्रस्ताव को लागू करते हुए डीयू के अधिनियम से जुड़े नियमों में संशोधन को मंजूरी दी थी। यह भी पढ़ें- प्रो.योगेश सिंह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति इस संशोधन के बाद कुलपति को दूसरे ...