जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसायिक अध्ययन विभाग के प्रो. मुराद अली को प्रबंधन अध्ययन संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है। प्रो. मुराद अली ने केरल के महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में स्नातक तथा व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। वे यूजीसी-नेट उत्तीर्ण हैं और पूर्वांचल विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में पीएचडी कर चुके हैं। उन्हें अध्यापन, अनुसंधान एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...