लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को पुनः कुलपति नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से औपचारिक भेंट की। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के दौरान प्रो. मांडवी सिंह ने पुनः जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास को और गति देने तथा विद्यार्थियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।

मुख्यमंत्री से भेंट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान भी प्रो. मांडवी सिंह ने उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उन...