प्रो. मनेंद्र को हिंदी उपन्यास के लिए मिलेगा सम्मान
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के विज्ञान के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार के हिंदी उपन्यास फर्श से अर्श तक का चयन ऑथर इंकवेल अवार्ड के लिए किया गया है। इस सम्मान के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन 17 मई को देहरादून में किया जाएगा। समारोह में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, आलोचक एवं विद्वान उपस्थित रहेंगे। इस उपलब्धि पर कई शिक्षकों ने प्रो. मनेंद्र को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.