प्रो. मनेंद्र को मिली डी. लिट की मानद उपाधि
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के विज्ञान के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार को शिक्षा एवं कीट विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी, रसिया द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी. लिट.) से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय ने अपने संदेश में प्रो. कुमार के वैज्ञानिक अनुसंधान, शैक्षणिक नेतृत्व एवं समाजोपयोगी योगदान की सराहना करते हुए कहा है कि उनका कार्य शिक्षा एवं जन्तु विज्ञान के क्षेत्र मे उत्कृष्टता का उदाहरण है। इस मानद उपाधि के माध्यम से उनके बहुआयामी योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। प्रो. कुमार ने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि भारतीय शिक्षा, शोध तथा वैज्ञानिक समुदाय के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.