मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के विज्ञान के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार को टैगोर इंटरनेशनल अवार्ड-2026 दिया गया। सेवेयील फाउंडेशन, बैंगलोर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। प्रो. मनेंद्र ने बताया कि उनके 100 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 15 पुस्तकों का लेखन किया है तथा नवाचारों का पेटेंट भारत सरकार एवं यूके द्वारा किया गया है। यह सम्मान शिक्षा की गुणवत्ता, वैज्ञानिक शोध तथा नवाचार के लिए दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...