प्रो. ब्रजभूषण ओझा बने प्रबंध समिति के अध्यक्ष
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। बीएचयू के प्रो. ब्रजभूषण ओझा को बिहार स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की प्रबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति के अनुमोदन के बाद प्रभारी कुलसचिव प्रो. आरजी मुरली कृष्ण की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। प्रो. ओझा की नियुक्ति पर शिक्षाविदों, संस्कृत प्रेमियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्वानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.