प्रो. बीरेन्द्र कुमार सिंह बने इतिहास विभाग के नए विभागाध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के इतिहास विभाग में मंगलवार को प्रो. बीरेन्द्र कुमार सिंह ने नए विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद प्रो. सिंह ने कुलपति से मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में इतिहास विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। वहीं, प्रो. सिंह ने कहा कि विभागाध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि इतिहास विभाग में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित हो। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने सभी शिक्षकों के सहयोग से विभाग को और मजबूत व सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.