मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सभागार में शनिवार को पूर्व कुलपति एवं अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. प्रेमा झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा जगत उनकी उपलब्धियों पर हमेशा नाज करेगा।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सीतामढ़ी सांसद देवेशचन्द्र ठाकुर ने बड़ी बहन प्रो. प्रेमा झा को अपना मार्गदर्शक एवं अभिभावक बताते हुए उनसे जुड़ी कई स्मृतियों को उपस्थित समूह के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि सभी भाई बहनों में बड़ी बहन प्रो. प्रेमा झा अत्यंत मेधावी एवं अकादमिक रूप से सक्रिय थीं। मेरे राजनीतिक कैरियर में पिता सहित भाई-बहनों का योगदान रहा है। उन्होंने घोषणा की कि प्रो. प्रेमा झा की स्मृति में एक गरीब छात्र एवं एक छात्रा की पढ़ाई का वे आजीवन खर्च उठाएंगे...