मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के पीजी हिंदी विभाग के प्रो. प्रमोद कुमार को सिकटा डिग्री कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। विवि प्रशासन ने गुरुवार शाम इसकी अधिसूचना जारी की। इससे पहले सिकटा डिग्री का प्रभारी प्राचार्य प्रो. हामिद अली खान को बनाया गया था। उन्हें तत्काल प्रभाव से कॉलेज में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। नए डिग्री कॉलेज में एक जुलाई से कक्षाएं शुरू होनी हैं। इससे पहले डिग्री कॉलेजों में बर्सर की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- प्रो. प्रमोद बने सिकटा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...