टिहरी, नवम्बर 6 -- राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नई प्राचार्य के रूप में प्रो प्रणीता नन्द ने कार्यभार ग्रहण किय है। प्रो नन्द उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अनुभव और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं। महाविद्यालय नरेंद्रनगर में आने से पूर्व प्रो. प्रणीता नन्द राजकीय महाविद्यालय जसपुर में कार्यवाहक प्राचार्या के पद पर कार्यरत रही, जहां पर उन्होंने अकादमिक विकास, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए कई सार्थक पहलें की। कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रो. नन्द ने कहा इस महाविद्यालय में मेरा प्रयास और विशेष ध्यान अकादमिक उन्नति और शोध गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। प्रयास रहेगा कि यहां की शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जाए। अनुसंधान व नवाचार को प्रोत्साहन मिले और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.