वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के नए एसोसिएट डीन रिसर्च प्रो. पीएस बियागी होंगे। प्रो. बियागी आयुर्वेद संकाय के विकृति विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। वह अपने विभाग में मौजूदा शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ डीन (रिसर्च) में भी सहयोग देंगे। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने ये नियुक्ति की है। साथ ही कुलपति ने एंडोक्रिनोलॉजी एवं मेटाबोलिज्म विभाग के प्रो. एनके अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...