वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के हिंदी विभाग की तरफ से प्रख्यात आलोचक प्रो. नामवर सिंह की जन्मशती पर तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 'नामवर सिंह: आलोचना और वैचारिकता' विषयक संगोष्ठी में देश-विदेश से अतिथि और प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। आयोजन सचिव प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उद्घाटन 26 फरवरी को कथाकार प्रो. काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगा। उद्घाटन वक्तव्य साहित्य अकादमी सम्मानित कवि अरुण कमल देंगे। बीज वक्तव्य कथाकार और 'तद्भव' के सम्पादक अखिलेश देंगें। इस सत्र में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज विज्ञानी प्रो. आनन्द कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ. दिव्या माथुर होंगी। तीन दिनी संगोष्ठी में कई वैचारिक सत्र होंगे। इनमें उज्ज्वल भट्टाचार्य, प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो. सदानंद शाही, प्रो. बिंदा परांजपे, प्रो. राजकुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.