प्रयागराज, मई 18 -- शिक्षाविद् प्रो. नागेश्वर राव को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की कार्यकारी समिति (ईसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शिक्षाविदों ने इसे उच्च शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि प्रो. नागेश्वर राव की नियुक्ति से प्रयागराज और मुक्त विश्वविद्यालयों का गौरव बढ़ा है। प्रो. राव ने ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रो. सत्यकाम ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट प्रो. राव को शिक्षण और प्रशासन का करीब 48 वर्षों का अनुभव है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बीएचयू और विक्रम विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर...