प्रो. नलिनी शुक्ला बनीं जनता कॉलेज की प्राचार्य
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- बकेवर। जनता डिग्री कॉलेज में गणित विभाग की प्रो नलिनी शुक्ला प्राचार्या बन गयीं है। उन्होंने कॉलेज के 18 वें प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया हैं। प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी 30 जून को सेवानिवृत हो गएथे। प्रो नलिनी शुक्ला प्रबंध समिति के निर्देश पर प्राचार्या नियुक्त हुई। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो नलिनी शुक्ला को दूसरी बार कॉलेज के प्राचार्य के पद का दायित्व मिला है। कॉलेज में अब तक 18 प्राचार्य में से सबसे अधिक गणित विभाग के ही व्यक्ति प्राचार्य बने हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. वंदना बनीं जूलॉजी विभाग की अध्यक्ष यह भी पढ़ें- प्रो. मनोज जौहरी बने डीएवी कॉलेज के नए प्राचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.