बलिया, मई 21 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन विभाग के हेड प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल को यह जिम्मेदारी दी गई है। वे विवि के चौथे कुलपति होंगे। मौजूदा कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त का तीन वर्ष का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा छह माह की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक, जो भी पहले हो, उन्हें कुलपति पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए नियुक्त किया था। अब नए कुलपति की नियुक्ति के बाद प्रो. गुप्त गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में अपने मूल पद पर वापस हो जाएंगे।जननायक यह भी पढ़ें- तीन राज्य विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की तैनात चंद्रशेख...