वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह की पुस्तक 'नैनो पदार्थों की क्रांति : विविध अनुप्रयोगों के लिए बहु-कार्यात्मक संभावनाओं का विस्तार' का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय संस्थान जेनी स्टैनफोर्ड प्रकाशन द्वारा किया गया है। इस उपलब्धि से कॉलेज एवं रसायन विज्ञान विभाग में खुशी है। पुस्तक में प्रो. एनबी सिंह, प्रो. रतिराम चौधरी, प्रो. वासुदेव बी. गुर्नुले और प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह संपादक एवं लेखक के रूप में शामिल हैं। पुस्तक में नैनो पदार्थों के विकास, उनके निर्माण की उन्नत विधियों, भौतिक एवं रासायनिक गुणों तथा उनके बहुआयामी उपयोगों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है। पुस्तक में विशेष रूप से चिकित्सा क्षेत्र, ऊर्जा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में नैनो पद...