गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह को विश्वविद्यालय का अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया है। प्रो. दिव्या रानी सिंह को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार की विजिटर नॉमिनी भी हैं। प्रो. सिंह ने अपनी शिक्षा जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा सोफिया कॉलेज, अजमेर से प्राप्त की है। उनके नाम 94 शोध-पत्र तथा 25 पुस्तकें/पुस्तक-अध्याय प्रकाशित हैं। उन्होंने 12 शोधार्थियों के पीएच.डी. शोध-कार्य का निर्देशन तथा 92 परास्नातक शोध-प्रबंधों का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं...