देहरादून, फरवरी 5 -- प्रो. दिनेश चमोला 'शैलेश' को हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर(गढ़वाल) के लोककला एवं निष्पादन केंद्र ने सम्मानित किया है। केन्द्र के निदेशक गणेश खुगशाल 'गणी' ने कहा कि प्रो. चमोला विभिन्न विधाओं में विगत साढ़े चार दशकों से कार्यरत हैं। उन्होंने जमीन से जुड़ा सतही लेखन किया है। सात दर्जन से अधिक पुस्तकों के गुणवत्तापूर्ण सृजन से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने प्रो. चमोला को केंद्र के विद्यार्थियों-शोधार्थियों को अपने ज्ञानवर्धक-व्याख्यान के माध्यम से प्रेरित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रो. चमोला ने अपने लोकप्रिय उपन्यास 'बुलंद हौसले' की प्रति भी निदेशक को भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.