प्रो. डीके सेन अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
धनबाद, अगस्त 23 -- धनबाद। कोलकाता में आयोजित आरत्रिक साहित्य पत्रिका के वार्षिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रो. डी.के सेन को अरत्रिक लॉन्ग टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य, शोध, बौद्धिक विमर्श तथा दीर्घकालीन पत्रिका प्रकाशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काशीनाथ चटर्जी ने प्रो. सेन को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। बधाई देने वालों में हेमंत जायसवाल, भोला राम, विकास ठाकुर, रवि सिंह, रानी मिश्रा, शर्मिष्ठा सेनगुप्ता, सौरभ चटर्जी, रजनीकांत मिश्रा एवं मधेश्वर भगत सहित अनेक साथी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.