देहरादून, अप्रैल 6 -- नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जारी विभिन्न स्कूलों के डीन की सूची में प्रो डीएस कैंतुरा को आगामी तीन वर्षों के लिए डीन, स्कूल ऑफ लैंग्वेज नियुक्त किया गया है। प्रो कैंतुरा अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। वर्तमान में टिहरी परिसर में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे परिसर निदेशक सहित विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। प्रो कैंतुरा ने बताया कि स्कूल ऑफ लैंग्वेज के अंतर्गत कुल 9 विभाग संचालित होते हैं। इन विभागों के बोर्ड ऑफ स्टडी का संचालन, पाठ्यक्रम निर्माण, समय-समय पर परीक्षाओं का आयोजन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इसी स्कूल के माध्यम से किया जाता है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर ...