प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। इविवि के दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार जेटली को अधिष्ठाता कॉलेज विकास (डीन कॉलेज डेवलपमेंट) नियुक्त किया गया है। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. अजय कुमार जेटली वर्तमान में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के चैयरमैन हैं। इसके साथ ही देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के दृश्यकला विभाग के बोर्ड आफ स्टडीज में बतौर विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। यह भी पढ़ें- इविवि के प्रो. सूर्य भान बने नए डीएसडब्ल्यू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...