मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विश्वविद्यालय सेवा शिक्षक संघ की इकाई एलएस कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. संगम कुमार ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि भोजपुरी विभाग के प्रो. जयकांत सिंह अध्यक्ष तथा इतिहास विभाग के डॉ. राजीव कुमार निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए हैं। डॉ. राजीव ने लगातार दूसरी बार इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर शिक्षकों के बीच अपने भरोसे को साबित किया है।उपाध्यक्ष पद पर प्रो. अरविंद कुमार व डॉ. संतोष कुमार अनल, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. विजय कुमार व डॉ. राजकिशोर शर्मा, तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. दिलीप कुमार निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. विजय कुमार, डॉ. सेराजुल हक फैजी और डॉ. वेद प्रकाश दुबे को चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. जयकांत...