प्रयागराज, अप्रैल 5 -- भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की सामान्य सभा की बैठक रविवार को एक होटल में हुई। इस दौरान सत्र 2026- 27 के लिए प्रो. राजेश कुमार गर्ग को अध्यक्ष, डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी को सचिव और सीए गगन मोहन को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार खरे ने पदाधिकारीयों के नामों की घोषणा की। बैठक में डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी, डॉ. नवीन चंद्र अग्रवाल, डॉ. अल्पना अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास, डॉ. बृजेश कुमार, राजीव माहेश्वरी, दिनेश रस्तोगी, प्रो. उमेश प्रताप सिंह, आलोक शाह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...