हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए नए प्रोफेसर-इन-चार्ज की नियुक्ति की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. गजेंद्र कुमार सिंह को कॉलेज का प्रोफेसर-इन-चार्ज नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार की गई है। प्रो. सिंह ने इसी अधिसूचना के आलोक में आज अपना कार्यभार ग्रहण किया।प्रो. गजेन्द्र कुमार सिंह लंबे समय से शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव रखते हैं तथा उनकी नियुक्ति से कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. एम. कैसर ने प्रो. सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव औ...