बरेली, जून 20 -- डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग में शशांक रस्तोगी की आक्रामक बल्लेबाजी से प्रो क्लब ने इलेवन टाइगर्स को 46 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रो. क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन टाइगर्स की पूरी टीम 135 रन ही बना सकी। मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए प्रो. क्लब के शशांक रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच चुनते हुए पुरस्कृत किया गया। पिंटू चौधरी, संदीप पाल, शुभम कौशिक, नरेंद्र गंगवार, रियाज अफरीदी, सैय्यद बाबर अली, अलीम, आरिफ, समीर समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- विराट यादव के शतक से फरीदपुर स्टार्स की जीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...