अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रो. किशन पाल सिंह द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण तकनीकी पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। इन पुस्तकों के शीर्षक "रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग: ए प्रैक्टिकल अप्रोच" तथा "हीट ट्रांसफर: ए प्रैक्टिकल अप्रोच" हैं। पुस्तकों का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा तथा डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कुलपति ने कहा कि इस प्रकार की व्यावहारिक दृष्टिकोण पर आधारित पुस्तकें तकनीकी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाएंगी। विद्यार्थियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...