प्रो. एचसी वर्मा ने की भौतिकी के मूल सिद्धांतो की व्याख्या
दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी भौतिकी निभाग में मंगलवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में द प्लेजर ऑफ विजुअलाइजिंग फिजिक्स एंड अनलॉकिंग इनसाइट्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं में छुपे भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों को बहुत सहज और सरल तरीके से छात्रों के बीच रखा। कुछ प्रयोगों के द्वारा भौतिकी के मूल सिद्धांतों की व्याख्या की गई। छात्रों का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान बना रहा। छात्र अपने बीच प्रो. वर्मा को पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। कुलपति प्रो. चौधरी ने प्रो. वर्मा की प्रसिद्ध किताब कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स की चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को भौतिकी की समझ अपने अंदर विकसित करने की सलाह दी।कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.