प्रो. उषा सिंह के सितार वादन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर (10 2) पक्कीबाग, गोरखपुर में ग्रीष्मावकाश से पूर्व मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक बेहद मधुर एवं सुरमई प्रस्तुति का आयोजन किया गया। 'हमारी संस्कृति, हमारी पहचान स्वरों की साधना, संस्कृति की आराधना' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो उषा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट सितार वादन से समूचे वातावरण को संगीतमय और जीवंत बना दिया। इस संगीत सभा में प्रो उषा सिंह का साथ जुगलबंदी के रूप में अन्य गुणी कलाकारों ने दिया। तबले पर निखिल रंजन, हारमोनियम पर राजन भारती और सितार पर अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी सधी हुई संगत से प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए। कलाकारों की इस जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.