वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 70वें अधिवेशन में अरविंद दर्शन के विद्वान प्रो. उमेश चंद्र दुबे को उनके पांच दशकों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रो. दुबे के 836 पृष्ठों के अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन भी हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने प्रो. उमेश दुबे के शैक्षणिक सफर की चर्चा करते हुए बताया गया कि उन्होंने 1977 में बीएचयू से अपने करियर की शुरुआत की और दर्शन और धर्म विभाग के अध्यक्ष और कला संकाय प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी। 2018 में सेवानिवृत्ति के बावजूद उनकी बौद्धिक और सारस्वत साधना आज भी जारी है, जो नई पीढ़ी के दार्शनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.