प्रो. आशीष त्रिपाठी को डॉ. नामवर सिंह राष्ट्रीय सम्मान
वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। बीएचयू के हिंदी विभाग के प्रोफेसर और कवि-आलोचक आशीष त्रिपाठी को वर्ष-2026 के डॉ. नामवर सिंह राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। विप्लवी पुस्तकालय गोदरगावां (बिहार) के 95वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान सोमवार को प्रो. आशीष त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। सम्मान समिति के संयोजक राजेंद्र राजन ने बताया कि प्रो. त्रिपाठी का चयन नामवर सिंह के शताब्दी वर्ष में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सहेजने वाले एक प्रतिबद्ध आलोचक के रूप में किया गया है। इस अवसर पर प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि लेखकीय व्यक्तित्व के निर्माण में प्रगतिशील लेखक संघ की कार्यशालाओं और प्रो. नामवर सिंह, प्रो. काशीनाथ सिंह का बड़ा योगदान है। आयोजन में योगेंद्र यादव, ज्यां द्रेज, निवेदिता झा, राजन और अमित रंजन भारती सहित देश भर के साहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.