प्रो. आशीष एआईयू की छह सदस्यीय समिति के सदस्य नामित
गया, जून 29 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं पूर्व खेल समिति सचिव प्रो. आशीष कुमार सिंह को भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (एआईयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन के लिए गठित छह सदस्यीय समिति का सदस्य नामित किया है। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि समिति सदस्य विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर एआईयू के नियमों व मानकों के अनुरूप प्रतियोगिताओं के आवंटन की अनुशंसा करेगी। समिति खेल अवसंरचना, आवास, परिवहन, संचार, चिकित्सा सुविधाएं, मानव संसाधन तथा विश्वविद्यालयों के पूर्व आयोजन अनुभव के आधार पर निर्णय लेगी। प्रो. आशीष सिंह की नियुक्ति पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, डीएसडब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.