बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो.आलोक खरे ने अपने पद का त्यागपत्र 30 मार्च को प्राचार्य को दे दिया था। इसी बीच एक अप्रैल को उनके द्वारा फेसबुक पर की गई पुरानी पोस्ट को मुद्दा बनाते हुए एबीवीपी के लोगों ने प्रदर्शन कर उनके साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की की। छात्राओं ने उनके ऊपर हाथ उठाने का प्रयास किया। सभी ने प्राचार्य से उन्हें हटाने की मांग की। प्राचार्य ने इस पर उनका त्यागपत्र स्वीकार्य करते हुए प्रबंध समिति सचिव के निर्देश पर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान को महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी देते हुए प्रो. खरे को कार्यालय की सभी सामग्री, पत्रावली व कागजात हस्तगत करते हुए चार्ज देने को कहा था। हालांकि उसके बाद से अभी तक उन्होंने कागजात व चार्ज अभी नहीं दिया है। इस कारण अभी प्रो. इंदीवर सिंह ने चीफ प्रॉक्टर ...