दुमका, दिसम्बर 17 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर प्रो. आर. के. एस. चौधरी की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) द्वारा मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रो. आर. के. एस. चौधरी विश्वविद्यालय में एक अनुभवी एवं वरिष्ठ शिक्षाविद के रूप में जाने जाते हैं। वे इससे पूर्व मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष के साथ-साथ विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा के पास थी। उनका दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.