प्रो. आमोद राय बने डीडीयू के नए क्रीड़ाध्यक्ष
गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर अमोद कुमार राय को क्रीड़ा परिषद का दायित्व सौंपा गया है। उनको यह जिम्मेदारी निर्वतमान क्रीड़ा अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र के स्थान पर दी गई है। प्रो. आमोद कुमार राय इससे पूर्व बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी क्रीड़ा संकुल के अध्यक्ष रहे हैं। नियुक्ति पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो. राजवंत राव, प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. सत्यपाल सिंह, प्रो. अजय सिंह, प्रो. रामवंत गुप्ता, प्रो. प्रत्यूष दुबे, प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बधाई दी है। प्रो. आमोद ने कुलपति प्रो पूनम टंडन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को खेलों के पटल पर आगे बढ़ाना प्रमुख लक्ष्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.